Monday, January 23, 2012

बीच का फासला

मैं सामने था,
तुमने देखा नहीं;
देखा भी, तो बीच में
एक फासला था
वक्त का -
एक नदी की तरह
जो वही होते हुए भी
वही नहीं थी.

***
३ मई २००९ 



No comments:

Post a Comment